समिति का उद्देश्य:


  1. प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं को प्रत्येक वर्ष शैक्षिक भ्रमण पर ले जाना,जिससे कि वे भारत की विभिन्नताओं को व्यक्तिगत रूप से जानने का अवसर मिले।
  2. ऐतिहासिक महत्व के स्थानों के परिभ्रमण से पुस्तकों में पढ़ी हुई धुंधली छवि स्पष्ट होती है।
  3. परिभ्रमण से हमारा दृष्टिकोण व्यापक होता है।
  4. भ्रमण के द्वारा हमें व्यापार और वाणिज्य की भी व्यावहारिक जानकारी मिलती है।
  5. शैक्षिक भ्रमण के द्वारा हम अपने प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं को अपने देश व प्रांतो के इतिहास, भूगोल और समृद्ध संस्कृति से अवगत कराते है।
  6. शैक्षिक भ्रमण के द्वारा छात्रों को वास्तविक जीवन की कठिनाइयों का सामना करना एवं समाधान खोजने में सहायक होता है।
  7. शैक्षिक भ्रमण के द्वारा जीवंत चर्चाओं से विचारों का आदान प्रदान, नेतृत्व कौशल एवं संचार कौशल विकसित होता है।


शैक्षिक भ्रमण समिति के कार्य:

  1. शैक्षिक भ्रमण हेतु प्रशिक्षु छात्र व छात्राओं को प्रेरित व जागरुक करना ।
  2. शैक्षिक भ्रमण की कुशलता हेतु सभी सदस्यों द्वारा शैक्षिक भ्रमण से संबधित विभिन्न गतिविधियों का प्रस्ताव व निष्पादन करना।
  3. शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को सुगमता व कुशलता पूर्वक संपादित करना ।
  4. शैक्षिक भ्रमण से संदर्भित कार्य "शैक्षिक भ्रमण समिति” के सभी सदस्य ससमय -करना सुनिरचित करेंगे।
  5. भ्रमण से पूर्व कार्यालयी औपचारिकता की पूर्ति एवं साधनों की व्वयस्था करना।
Image